फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जालंधर से शादी करने के लिए घर लौट रहा युवक लापता, नहीं उठ सकी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। युवक जालंधर से घर आने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ, लेकिन बीच रास्ते से ही लापता हो गया। युवक के घर नहीं पहुंचने से बरात रुक गई। युवक को खोजने के लिए परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं। उधर बरात न आने से लड़की पक्ष के लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्राम कचनावां निवासी रामू जालंधर में रहकर मजदूरी करते थे। उनका विवाह गणेशगंज निवासी रामभवन की बेटी से तय था और 23 नवंबर को बरात जानी थी। वह गत 15 नवंबर को ट्रेन से घर के लिए निकले, लेकिन 23 नवंबर तक घर नहीं पहुंचे। रामू का फोन भी बंद है। उनके घर न आने से विवाह की खुशियां काफूर हो गई हैं। परिजन उनकी तलाश में भटक रहे हैं। पिता रज्जू ने बताया कि रामू अचानक कहां गायब हो गए, किसी को पता नहीं है। लड़की पक्ष के लोग भी परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। युवक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें