फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डीजे पर पसंदीदा गाना बजाने को लेकर भिड़े घराती और बराती, बिना दुल्हन लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी। बरात की अगवानी के समय डीजे पर में अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर वर और वधू पक्ष में मारपीट हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी और बरात लौट गई।
विज्ञापन


पसन खेड़ा से शनिवार को सरेनी इलाके के एक गांव में बरात आई थी। जनातियों ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। सभी रस्में हंसी खुशी के साथ निपटाई जा रही थीं। अगवानी की तैयारी शुरू हुई। डीजे में बज रहे गाने पर युवा व युवतियां थिरकने लगे। इसी बीच कुछ बरातियों ने डीजे संचालक से गाना बदलने के लिए कहा, लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने मनाकर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जब तक लोग कुछ समझते डीजे संचालक ने एक बराती को पीट दिया। इसके बाद जयमाल के लिए स्टेज पर बैठे दूल्हे को बरातियों ने उतार लिया और शादी करने से मना कर दिया।
उधर लड़की पक्ष के लोगों ने भी विवाह न करने की बात कही। बुजुर्गों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मामले की सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिसकर्मियों ने भी लोगों को समझाया, लेकिन दोनों पक्षाें ने अपना फैसला नहीं बदला। इससे बरात बिना दुल्हन के लौट गई। प्रभारी निरीक्षक सरेनी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि बरात में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्ष शादी करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें