फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बरात से घर लौटते समय युवक की मौत

Tue, 02 Dec 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अयोध्या से बरात में शामिल होकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। युवक की मौत की खबर से परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन


महराजगंज इलाके के मोन गांव निवासी संतोष सिंह उर्फ पुताने व प्रवीण सिंह रविवार को बाइक से सिकंदरपुर गांव निवासी रनबहादुर के बेटे अखंड प्रताप की बरात में शामिल होने के लिए अयोध्या जनपद के हलियापुर गए थे।

बरात में शामिल होकर वह देर रात वापस घर लौट रहे थे। सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के पिठला गांव के पास बोलेरो की टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी पिठला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संतोष सिंह उर्फ पुताने को मृत घोषित कर दिया। मृतक पुताने खेती करते थे। प्रवीण को सीएचसी में इलाज चल रहा है। सुल्तानपुर पुलिस हादसे की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें