फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू थार की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम

Sun, 29 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार बेकाबू थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए थार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मिल एरिया थाना क्षेत्र के रुकुनपुर बैखरा गांव निवासी सुशील कुमार (40) सुबह सात बजे पत्नी संगीता (38) के साथ हरचंदपुर की तरफ से बाइक से शहर आ रहे थे।
हाईवे पर शोरा गंगागंज स्थित आस्तिक बाबा गेट मोड़ पर सड़क पार करते समय लखनऊ से प्रयागराज जा रही थार ने जोरदार टक्कर मार दी। थार की टक्कर से सुशील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर आए और एंबुलेंस की मदद से घायल संगीता को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार सुशील ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

हादसे की खबर से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। हरचंदपुर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि हरदोई जिले के रहने वाले थार चालक शैलेंद्र को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

थार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें