फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शादी टूटने पर युवती पर किया हमला

Sun, 22 Feb 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शादी टूटने से नाराज युवक ने परिजनों व साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात घर में घुसकर युवती, उसकी मां व मौसी को लात-घूसों से जमकर पीटा। सभी को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने युवती का मोबाइल व 4700 रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नवरंग का पुरवा गांव की आरती के मुताबिक हरचंदपुर क्षेत्र के पूरे नायब गांव निवासी अमन से पिछले आठ साल से प्रेम प्रसंग था। अमन ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी कर रहा है। युवक का शुक्रवार को तिलक था। युवती ने प्रेम प्रसंग की जानकारी लड़की पक्ष को दी थी। इस वजह से तिलक चढ़ाने लोग नहीं आए थे।

आरती के मुताबिक वह 20 दिन से मौसी श्रीमाली के घर पैड़ेपुर में थीं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अमन ने घर वालों और साथियों के साथ धावा बोल दिया। उनके अलावा मां चंद्रकली, मौसी की पिटाई कर दी। हरचंदपुर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि आरती की तहरीर पर अमन, पिता राजकिशोर, कामिनी, संतोषा, अमृतलाल, आनंद, आकाश, राजरानी, फूलमती, कमलेशा, ऊषा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें