फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवक की हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। पूरे गोसाई मजरे ममुनी निवासी मोहित (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को दीवानी कचहरी स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोबाइल विवाद में मोहित को पानी भरे गड्ढे में धकेल दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गांव निवासी मोहित बीते 12 फरवरी को लापता हो गए थे। मंगलवार देर शाम जगतपुर थाना क्षेत्र के सलोन मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास पानी भरे गड्ढे में मोहित का शव मिला था। मृतक की पत्नी सपना की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शोभित, फूलराज, मिथुन, शिवसेवक का पुरवा मजरे ममुनी गांव निवासी शिवा और जगतपुर थाना क्षेत्र के विष्णु नगर निवासी गौतम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।

बीते बृहस्पतिवार को परिजन व क्षेत्रीय लोगों ने युवक के शव को चारपाई पर रखकर रोड जाम कर दी थी। मामले में सरकारी मदद दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए थे। पत्नी सपना का आरोप था कि पति के लापता होने पर खोजबीन के लिए पुलिस से जब मदद मांगी तो उसे दरोगा ने गाली गलौज करते हुए भगा दिया था।
विज्ञापन


मामले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने दरोगा मनीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया था। सलोन कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन वे लोग शराब पी रहे थे। मोहित का मोबाइल गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने की बात को लेकर आपस में बहस हो गई। नशे में होने के कारण मोहित को पानी भरे गड्ढे में धक्का दे दिया था। आरोपी गौतम की निशानदेही पर उसके मामा के घर से मृतक मोहित का मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें