गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में सई नदी में डूबे किशोर की खोजबीन करते गोताखोर।
सतांव (रायबरेली)। आजी के दसवां संस्कार कार्यक्रम के दौरान सोमवार को नहाने के दौरान एक पोता सई नदी में डूब गया। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं परिजनों में रोना पीटना मच गया। सई नदी में किशोर का पता लगाने के लिए पुलिस ने लखनऊ से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को बुलाया है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी रामराघव द्विवेदी की मां का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। सोमवार को गांव के बाहर दसवां संस्कार कार्यक्रम चल रहा था। बाल मुड़वाने के बाद रामराघव का बेटा अक्षत द्विवेदी (17) नदी में नहाने लगा। काफी देर तक अक्षत दिखाई नहीं दिया तो परिजन सई नदी के किनारे पहुुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर के जरिए नदी में अक्षत की देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।
अक्षत वैदिक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। एक तरफ जहां मां के निधन से परिवार के लोग सदमे थे, वहीं किशोर के नदी में डूबने मां श्रीमती संजय द्विवेदी, बड़े भाई देवेश द्विवेदी के आंसू नहीं थम रहे हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नहाते समय किशोर सई नदी में डूबा है। खोजबीन कराई जा रही है।