फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शाॅर्ट सर्किट से दतौली गांव के गोदाम में लगी आग

Wed, 27 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। चचिहा मोड़ स्थित दतौली गांव में सोमवार रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आकर गोदाम में रखे प्लास्टिक व कागज के ग्लास, दोना पत्तल, रिफाइंड, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। गोदाम संचालक के अनुसार आग से करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा है। शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात कहीं जा रही है। सूचना के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


लालगंज कस्बे के किराना कारोबारी विशाल गुप्ता ने चचिहा मोड़ के पास सुरेश कुमार यादव के मकान को गोदाम बना रखा था। रात करीब एक बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। मकान मालिक सुरेश कुमार यादव परिवार समेत रिश्तेदारी में गए थे। धुआं उठता देख पड़ोसियों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना व्यापारी और फायर ब्रिगेड को दी।

फायर बिग्रेड कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें