फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भाजपा नेता को धमकाने वाला शातिर अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गैंगस्टर अपराधी सलाउद्दीन मंसूरी। 
विज्ञापन
रायबरेली। भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी को जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शातिर अपराधी सलाउद्दीन उर्फ सल्लू को रविवार शाम लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे दीवानी कचहरी स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सलाउद्दीन के खिलाफ रायबरेली जिले के बछरावां, मिल एरिया, सलोन, डीह, सरेनी और हरचंदपुर थानों में आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत 23 मुकदमे दर्ज हैं। उन्नाव जिले के अजगैन थाने में भी उस पर जानलेवा हमले का एक मामला दर्ज है। कुल मिलाकर उसके खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि वह एक स्थानीय नेता का करीबी है।

दरअसल, बछरावां कस्बे के सब्जी मंडी मोहल्ले में पांच मार्च को रंग खेलने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई थी। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद छह मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बछरावां के संजय नगर निवासी सलाउद्दीन भाजपा नेता को धमकी देते और अभद्र टिप्पणी करते दिखाई दे रहा था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


सलाउद्दीन के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने के चलते उसे पहले जिला बदर भी किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर सर्विलांस और एसओजी टीम ने रविवार शाम उसे लखनऊ के मुंशी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे बछरावां कोतवाली लाकर सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

इनसेट:

गिरफ्तारी का वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

फोटो संख्या 24
रविवार शाम लखनऊ के मुंशी पुलिया के पास से सलाउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। वीडियो में सर्विलांस टीम उसे पकड़कर कार में बैठाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो के वायरल होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। ये भी कहा जा रहा है कि अपराधी को एनकाउंटर से बचाने के लिए ये वीडियो वायरल किया गया है। इस पर सर्विलांस प्रभारी सीपी सिंह का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान कुछ मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए थे, जिनके माध्यम से वीडियो वायरल हुआ होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें