रायबरेलीमें मंगलवार को डीह थाना क्षेत्र के अहल गांव में इंजन के पट्टे में फंसकर पूर्व प्रधान की
डीह। ठकुराइन का पुरवा मजरे अहल गांव में मंगलवार को गेहूं की सिंचाई करने गए पूर्व प्रधान की टयूबवेल के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। आसपास के लोगों को जानकारी हुई, तो घर वालों को सूचना दी। बताते हैं कि हादसा नलकूप पर लगा इंजन चालू करते समय हुआ।
गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान रामगीरब (52) दोपहर में गेहूं की सिंचाई करने गए थे। टयूबवेल का इंजन चलते-चलते बंद हो गया। इस पर रामगरीब इंजन को दोबारा चालू कर रहे थे। इसी दौरान वह पट्टे में फंस गए। जब तक आसपास के किसान दौड़ते, तब तक उनकी मौत हो गई। वह दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। दो बार उनकी पत्नी रामकली भी प्रधान बन चुकी है। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौत से पत्नी के अलावा पुत्र अरविंद कुमार व सुरेंद्र कुमार व बेटी कमला, विमला, शिमला का रो-रो कर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि इंजन के पट्टे में फंसकर रामगरीब की मौत हुई है।