फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक को धमकाया

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली (ब्यूरो)। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात एक नर्सिंग होम के संचालक को कुछ लोगों ने धमकाया। यही नहीं कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो उनसे भी अभद्रता की गई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती धमकाने वाले आरोपी भाग निकले। आरोपी रोगी को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि संचालक को धमकाने वाले कौन थे उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के कैनाल रोड पर डॉ. आशा शंकर वर्मा का नीलकंठ नाम से नर्सिंग होम है। यहां एक तीमार अपने मरीज के बेड पर बैठा था। डॉ. आशा शंकर वर्मा ने उसे बेड पर बैठने से मना किया। इस पर युवक भड़क गया। युवक और वहां मौजूद उसके अन्य साथी डॉक्टर से अभद्रता करने लगे। यही नहीं मारपीट पर अमादा हो गये। इसका वहां के स्टाफ ने विरोध किया। इस पर उनसे भी अभद्रता की, बाद में संचालक को धमकाते हुए भाग निकले। उधर, डॉ. आशाशंकर वर्मा का कहना है कि वार्ड में एक मरीज के बेड युवक चढ़ा बैठा था। उन्होंने युवक को बेड पर बैठने से मना किया तो वह अभद्रता करने लगा। बाद में अपने साथियों को भी बुला लाया। न सिर्फ उन्हें धमकाया, बल्कि कर्मचारियों से भी अभद्र व्यवहार किया। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज सुरखाब खान का कहना है कि नर्सिंग होम संचालक डॉ. आशा शंकर वर्मा को कुछ लोगों ने धमकाया था। मौके पर पहुंचा गया तो आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें