रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार एक कार निर्माणाधीन नाले में गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई।
शहर के प्रकाश नगर निवासी शैलेश अपनी कार से कहीं जा रहा था। बताते हैं कि कैनाल रोड पर सामने से अचानक एक ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के लिए उसने अपनी कार सड़क की पटरी पर उतार दी। यहीं पटरी के किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। नाला निर्माण के लिए पटरी की खोदाई कराई गई है। इस नाले में कार घुसने के बाद पलट गई। हादसे से वहां हड़कंप मच गया। लोग एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर किसी तरह कार चालक को सकुशल बाहर निकाला।