फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

419 ग्रामीणों पर केस

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली (ब्यूरो)। पोस्टमार्टम हाउस में हुए बवाल के दौरान दो सिपाहियों की पिटाई के मामले में बुधवार देर रात 419 ग्रामीणों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि अन्य को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तैनात सिपाही चंद्रदीप सिंह ने मिल एरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि वो बुधवार को मिले अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने गया था। इसी दौरान जगदीशपुर गांव का बबलू आया और बेवजह गालीगलौज करने लगा। इसके बाद डांट-फटकार उसे भगा दिया। शव दफनाने के बाद सड़क पर आया, तभी बबलू अपने साथी हरिश्चंद्र, हीरालाल, समादीन रमजानी एवं चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ लाठियां लेकर आया और पिटाई कर दी। इससे चंद्रदीप के साथ मौजूद सिपाही रमेश चंद्र रावत बेहोश होकर गिर गया। एसओ बकरीदन अली का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी बबलू, हरिश्चंद्र व रमजानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, एसओ भदोखर रामराघव सिंह ने तहरीर में कहा है कि सुनील कुमार, प्रमोद पासी, जितेंद्र, देवेंद्र ,सोनू, हरिश्चंद्र, बबलू पासी व रमजानी एवं तीन-चार सौ अज्ञात व्यक्तियों ने रायबरेली-परशदेपुर मार्ग जाम किया था। पुलिस के समझाने व रोकने पर आरोपियों ने गालीगलौज की। साथ ही पुलिस पर पथराव किया। जिससे लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। पुलिस ने इन सभी पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें