फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 38 हजार छीने

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में बेरारा गांव के पास शुक्रवार रात एक व्यापारी से 38 हजार रुपए छीन लिए गए। यह घटना उस समय हुई जब व्यापारी अमेठी से घर लौट रहा था। व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तामामऊ निवासी निजामुद्दीन गांव में मुर्गी फार्म चलाता है। शुक्रवार सुबह वह मुर्गी को खिलाने वाले दाने का पेमेंट देने के लिए अमेठी गया था। किन्हीं कारणों से जिसे रुपये देने थे, उससे मुलाकात नहीं हो सकी। व्यापारी का आरोप है कि वह 38 हजार रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में मोहनगंज निवासी एक व्यक्ति से विवाद हुआ। उसने रुपये छीन लिए। कोतवाल वीके सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाल का कहना है कि छिनैती का आरोप लगाया है। जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें