फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की समस्या पर घिरे राहुल

Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आम जनता ने पानी, बिजली, सड़क की समस्याओं को लेकर घेरा। बिजली समस्या पर यह कहते हुए आम जनता को उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूबे के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख दी गई है। जल्द ही बिजली समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान आम जनता ने महंगाई का मुद्दा भी उठाया, लेकिन राहुल हंसकर इसे टाल गए। मोहय्या केसरिया गांव में चौपाल लगाकर राहुल ने आम जनता से सीधा संवाद किया तो स्कूल में जाकर बच्चों से पढ़ाई के बारे में जाना। राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नालॉजी का कार्य धीमी गति से पाए जाने पर राहुल खफा हुए और कार्य में तेजी लाने की बात कही।
विज्ञापन

लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र में दाखिल हुए। इन्हौंना, भीखीपुर, तिलोई, मोहनगंज, सरायं महेशा, फुरसतगंज, जायस, गांधी नगर आदि स्थानों पर आम जनता की समस्याओं को सुनते हुए राहुल आगे बढ़ते रहे। कदम-कदम पर राहुल को पानी, बिजली, सड़क को लेकर आम जनता घेरती नजर आई। तिलोई कस्बे में धीरेश श्रीवास्तव, रामदत्त, रामफेर, संदीप कुमार ने सांसद से शिकायत की कि राहुल भइया यहां बिजली चार घंटे भी नहीं आती है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। धान की फसल सूख रही है। राहुल ने कहा कि मुझे पता है कि क्षेत्र में बिजली समस्या से लोग परेशान हैं। इसे दूर कराने के लिए उन्होंने सूबे के सीएम को चिट्ठी लिख दी है। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा, भइया महंगाई बहुत है। टमाटर बहुत लाल हो गया है। आम जनता के इस सवाल पर राहुल मुस्कराए और गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ गए। मोहनगंज कस्बे के आगे पूरा गांव स्थित स्कूल पहुंचकर राहुल बच्चों से मिले। कक्षा चार की छात्रा सपना और संदीप से मिले। राहुल ने दोनों से उनके नाम पूछे और कहा पढ़-लिखकर क्या बनोगे। इस पर दोनों का जवाब था- इंजीनियर। राहुल ने सभी बच्चों से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की बात कही। कुछ ग्रामीणों ने राहुल से कहा कि बच्चे पढ़ाई तो कर रहे हैं, लेकिन यहां पर उनके लिए खेल मैदान और संसाधन नहीं हैं। इस पर राहुल ने अपने निजी सचिव से खेल मैदान की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मोहय्या केसरिया गांव पहुंचकर राहुल ने चौपाल लगाई और आम जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान भी लोगों ने पीने के लिए पानी, बिजली आदि की समस्या को लेकर घेरा।
बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव के बूथ से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे अधिक वोट मिले। इस पर राहुल ने ग्रामीणों को आभार जताया। भीखीपुर में भी उन्होंने लोगों से समस्याओं को जाना। जायस के पास निर्माणाधीन राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नालॉजी का निरीक्षण किया। श्रमिकों से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था के लोगों से निर्माण कार्य धीमा पाए जाने पर नाराजगी जताई और काम में तेजी लाए जाने की बात कही। जायस स्थित राजीव गांधी महिला प्रशिक्षण केंद्र पहुंच समूह की महिलाओं से भी मिले। समूह के कामकाज के बारे में जाना। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी समूह से जोड़ने का आह्वान किया। महिलाओं से कहा कि समूह के जरिए वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं। इसके बाद राहुल गौरीगंज रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें