फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में दोषी मिला हेडमास्टर, हटाया

Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल टेरा बरौला में बुधवार को एमडीएम में कीडे़ मिलने के मामले में बीईओ की जांच में प्रथमदृष्टया प्रधानाध्यापक को दोषी पाया गया है। बीएसए के निर्देश पर प्रधानाध्यापक को टेरा बरौला से हटाकर प्राथमिक स्कूल जोहवा हिसार में जॉइन करने का आदेश दिया गया है। उधर, स्कूल में गुरुवार को एमडीएम नहीं बना। जिससे बच्चे खाली पेट ही घर लौटे। भाकियू नेताओं ने स्कूल पहुंचकर चेतावनी दी है कि दो दिन में एमडीएम व्यवस्था ठीक न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

हरचंदपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल टेरा बरौला में बुधवार को एमडीएम में कढ़ी-चावल पकाया गया था। इसमें कीडे़ मिलने पर बच्चों ने खाने से मना कर दिया था। जानकारी पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बीएसए रविशंकर ने बीईओ दिनेश कुमार मौर्या को स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। देर रात बीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को दी। बीएसए के निर्देश पर टेरा बरौला के प्रधानाध्यापक नागेश्वर यादव को हटाकर प्राथमिक स्कूल जोहवा हिसार भेजा दिया गया है। सहायक अध्यापक जेपी गौतम को प्रधानाध्यापक का चार्ज दिया गया है। इधर, स्कूल में गुरुवार को भी एमडीएम नहीं पका। इससे बच्चे खाली पेट घर लौटे। भाकियू नेता रत्नेश कुमार, रामखेलावन आदि ने स्कूल पहुंचकर व्यवस्था को देखा। इन लोगों ने चेतावनी दी कि दो दिन में एमडीएम दुरुस्त नहीं हुआ तो स्कूल में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। बीईओ दिनेश कुमार मौर्या ने बताया कि बीएसए को जांच रिपोर्ट दे दी गई है। अब अधिकारी के स्तर से अन्य कार्रवाई होगी। शुक्रवार से एमडीएम व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें