फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दफन हो गईं तीन जिंदगियां

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव में शुक्रवार की रात कच्ची कोठरी ढहने से नानी और दो नातिनों की जिंदगियां मलबे में दफन हो गईं। यही नहीं दामाद, बेटी और दो अन्य नाती घायल हो गए। इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव निवासी वसीर अहमद गांव में कच्ची कोठरी बनाकर परिवार समेत रहता है। उसकी बेटी, दामाद, नातिन, नाती मोहर्रम पर घर आए हुए थे। रात में सभी खाना खाने के बाद कोठरी के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात कच्ची कोठरी भरभराकर ढह गई। घटना की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर घर के सदस्यों को बाहर निकाला गया। घटना में वसीर की पत्नी मेराजुन्निशा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की दो नातिनें सिफा (5) और रिफा (3) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यही नहीं हादसे में मृतका का दामाद जहीर अहमद (35), बेटी अफसाना बेगम (30), नाती कैफ (2), कैस (आठ माह) घायल हुए, जिनका पीएचसी गदागंज में इलाज कराया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार की सुबह एसडीएम डलमऊ उदय सिंह, सीओ दिनेश त्रिपाठी और तहसील के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने पीड़ित परिवार से घटना की बाबत जानकारी हासिल की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। एसओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। इस पर लिखापढ़ी कर शव उनके सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें