फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर एसपी हुए सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी सीज
विज्ञापन

रायबरेली। सकुशल नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सख्ती करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत सोमवार को स्वयं एसपी शिवहरि मीणा सड़क पर उतर गए। एसपी ने सड़कोें पर भ्रमण करके अपनी मौजूदगी में चेकिंग कराई। इस दौरान बिना अनुमति के प्रचार करने के मामले में भाजपा प्रत्याशी की इनोवा गाड़ी को सीज कर दिया गया। इसके अलावा अन्य वाहनोें की चेकिंग की गई। झंडे, बैनर उतरवा दिए गए। इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के लिए 29 नवंबर को चुनाव होना है। इसके तहत तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। खासकर सकुशल चुनाव कराने के लिए पुलिस महकमा सतर्क नजर आ रहा है। एसपी शिवहरि मीणा ने सोमवार सुबह एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय व कोतवाल नागेश मिश्रा के साथ शहर में वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान कई वाहनों की चेकिंग की गई। सिविल लाइंस पर चेकिंग के दौरान एक इनोवा गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा था। उससे प्रचार किया जा रहा था। इस पर एसपी ने गाड़ी को सीज करने के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि बिना अनुमति के इनोवा गाड़ी से प्रचार किया जा रहा था। इस पर गाड़ी को सीज कर दिया गया। यह गाड़ी रायबरेली नगर पालिका से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी की है। एसपी का कहना है कि आचार संहिता उल्लंघन किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। आचार संहिता का हर हाल में प्रत्याशियों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें