बोल राधा बोल तूने ये क्या किया...
रायबरेली। परशदेपुर कस्बे नव दुर्गा पूजा कमेटी मेन चौराहा परशदेपुर के तत्वाधान में गुरुवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार कौशल ने कलाकारों का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
वृंदावन मथुरा से आए कलाकारों ने सबसे पहले देवी गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके बाद अंकित ने कृष्ण व अंजली ने राधा के रूप में गीत बोल राधा बोल तूने ये क्या किया... प्रस्तुत करके मन मोहा। इसके बाद अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो, दर पे सुदामा गरीब आ गया है...प्रस्तुत किया। इसी क्रम में महाकाल के रूप में सनी व पार्वती के रूप में स्वाति ने शिव बारात का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ती गीत व झांकी से श्रोताओं की तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार कौशल व हरिश्चंद्र ने किया। नव दुर्गा पूजा कमेटी मेन चौराहा परशदेपुर के पदाधिकारियों ने आए लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मौर्या, गुलाब चंद्र वैश्य, कमल चंद्र वैश्य, आशू जायसवाल आदि मौजूद रहे।