फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 89 बने महादानी

Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में रक्तदाताअाें का सम्मान करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम रंग लाने लगी है। जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी रक्तदान के लिए कदम आगे बढ़ाया है। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविरों में सोमवार को 89 लोग रक्तदान कर महादानी बने। महादानी बने।
विज्ञापन


संत निरंकारी चैरिटेबुल फाउंडेशन और उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। इंडियन सोसाइटी के दस युवाओं ने अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा, जावेद अहमद, डॉ. दिलीप कुमार, ब्लड बैंक के जिला समन्वयक राघवेंद्र सिंह ने युवाओं का हौसला बढ़ाया।

इस दौरान महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संत निरंकारी चैरिटेबुल फाउंडेशन की ओर से 79 लोगों ने रक्तदान किया। यहां 93 लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 14 रक्तदान के मानकों पर खरे नहीं उतरे। इन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
विज्ञापन


फाउंडेशन के प्रमुख राकेश कुमार खत्री ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर से लोगों में सामाजिक कार्य के प्रति उत्साह का संचार हुआ है। अमर उजाला ने जो यह अभियान चलाया है, वह काफी सराहनीय है।

उनका कहना है कि हमारे संस्था के सतगुरु का संदेश था कि रक्त को नालियों में नहीं बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए। हम इसका सदैव पालन करते रहेंगे। रामचंद्र वर्मा ने बताया कि अमर उजाला द्वारा चलाई गई रक्तदान की मुहिम गरीबों के लिए वरदान बनेगी। अमर उजाला की पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें