फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर गर्भवती समेत पांच महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में होली पर डीजे पर अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर गर्भवती समेत पांच महिलाओं को पीटा।
विज्ञापन



उनके साथ अभद्र टिप्पणी की। हद तो तब हो गई, जब शिकायत करने पर हल्का दरोगा ने उल्टा पीड़ित परिवार को न सिर्फ धमकाया, बल्कि मारपीट की।


थाने और स्थानीय पुलिस अफसरों से प्रकरण की शिकायत की, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।


ऊंचाहार कस्बे के खत्री टोला की रहने वाली महिला ने एसपी को पत्र देकर बताया कि होली के दिन कुछ लोग घर के पास डीजे पर अश्लील गाना बजा रहे थे।


विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें उसकी गर्भवती बहू समेत पांच महिलाओं को चोटें आई। उसकी गर्भवती बहू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



इसकी शिकायत हल्का दरोगा से की गई। इस पर हल्का दरोगा ने घर पहुंचकर उसके पिता ही मारापीटा और चुप रहने की धमकी दी। ऐसा न करने पर दरोगा ने पीड़ित परिवार को ही फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन



पीड़ित परिवार का कहना है कि स्थानीय पुलिस से न्याय की उम्मीद क्षीण हो रही है। पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। न्याय नहीं मिला तो कलेक्ट्रेट में पहुंचकर परिवार समेत धरना प्रदर्शन करेंगे। सीओ डलमऊ विनीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें