फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। संदिग्ध हालात में आग से झुलसकर एक विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष का आरोप है कि दहेज उत्पीड़न की वजह से बेटी ने आग लगा लिया।
विज्ञापन



बछरावां कस्बे के शिवगढ़ रोड पर रहने वाले किराना व्यवसायी विनोद जायसवाल के पुत्र अभिषेक जायसवाल उर्फ गोपाल का विवाह बीते 21 नवंबर 2017 को उन्नाव जिले के अमरसर गांव की रहने वाली चंद्रकला से हुआ था।


बीते 12 मार्च दिन मंगलवार रात वह अपनी जुड़वा बेटियों के लिए दूध गर्म करने किचन पहुंची थी। बताया जाता है कि सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग की चपेट में आने से चंद्रकला गंभीर रूप से झुलस गई। आननफानन में परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।


शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के भाई चंद्रदीप जायसवाल व मां संतोष कुमारी सहित मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर शादी के बाद से ही लगातार दहेज प्रताड़ना करने और मांगे पूरी ना करने पर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


कोतवाली प्रभारी रावेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें