फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्कूलों का बच्चों में टीकाकरण कराने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए लगाए जाए रहे रूबेला-मिजिल्स टीकाकरण से तीन स्कूलों ने इनकार कर दिया है।
विज्ञापन



मामले में बीएसए ने सलोन व नगर के खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित स्कूलों के बच्चों में टीकाकरण करवाने के आदेश दिए हैं।


जिले के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों में मिजिल्स-रूबेला टीके लगाए जा रहे हैं। एक ओर जहां कुछ स्कूलों ने टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग किया तो कुछ ने टीकाकरण कराने से इनकार कर दिया।


दबाव बनाकर कुछ स्कूलों में टीकाकरण कराया गया है, लेकिन नैथन पब्लिक स्कूल पकसरावां सलोन, नैथन पब्लिक स्कूल बस स्टेशन रायबरेली व बेलवर्क स्कूल खोयामंडी ने किसी भी स्तर पर टीके लगवाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सलोन व नगर को पत्र जारी करके स्कूलों के बच्चों में टीकाकरण करवाने के आदेश दिए हैं। बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि टीकाकरण न कराने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें