फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वीडीओ व 22 रोजगार सेवकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। मनरेगा में खराब प्रगति पर अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक के तीन ग्राम विकास अधिकारियों व 22 ग्राम रोजगार सेवकों का वेतन रोक दिया गया है। कर्मचारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा होने के बाद ही वेतन देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



सिंहपुर की खंड विकास अधिकारी सरला देवी ने मंगलवार को मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में ग्राम पंचायत वतिया, खरांवा, चिलूली, सातनपुरवा, दांदूपुर, भवानीपुर, सढ़िया, रामपुर पंवारा, सिंहपुर, अंगुरी, हथरोहना, लौली, करनगांव, कोटवा, बहुआ, रस्तामऊ, पेंडरिया, अहोरवा भवानी, आजादपुर, मत्तेपुर खेखरुआ में मनरेगा की प्रगति बेहद खराब मिली।


बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह, राजेश कुमार व वंदना वर्मा के वेतन के साथ ही संबंधित 22 ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सेवकों का भी मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन



बीडीओ सरला देवी ने बताया कि मनरेगा की प्रगति में सुधार आने के बाद ही वेतन दिया जाएगा। समय से लक्ष्य की पूर्ति न करने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें