फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं छात्रा की मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन

रायबरेली। थाना क्षेत्र में कक्षा एक की छात्रा की मौत का मामला गहराता जा रहा है। पीएम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। वहीं दहशतजदा अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल जाने से रोक दिया है। इसके चलते मंगलवार को स्कूल में सन्नाटा रहा। बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया और अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही।
विज्ञापन

गौैरतलब है कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल से पांच दिन पहले गायब हुई छात्रा का शव सोमवार को ड्रेन में मिला था। सिर मुड़ा था। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। प्राइमरी स्कूल में 100 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। पर छात्रा की मौत के बाद से स्कूल में पठन-पाठन का कार्य ठप हो गया है। सुबह शिक्षामित्र मीनू सिंह स्कूल पहुंची। पर कोई बच्चा स्कूल नहीं पहुंचा। बीईओ रामललित वर्मा ने स्कूल का निरीक्षण किया। अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही। अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। घटना के हर पहलू पर जांच कराई जा रही है। जल्द छात्रा की मौत की सच्चाई सबके सामने होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें