सर्वेश बने मुड़िया डीह के दंगल केसरी
रायबरेली। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के खैहरानी गांव स्थित मुड़िया डीह आश्रम पर सोमवार को दंगल का आयोजन हुआ। इसमें जिले के अलावा अन्य जनपदों से आए 75 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने पहलवानों को हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत की। आश्रम के महंत श्री कृष्ण महाराज ने बताया कि मुड़िया डीह आश्रम पर 25 वर्षों से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। कई प्रदेशों से पहलवान यहां पर आकर कुश्ती के दांव पेचों की आजमाइश करते हैं। गोरखपुर से आए पहलवान सर्वेश तिवारी ने बनारस के जीतू को हराकर दंगल केसरी का खिताब जीता।
आश्रम पर आयोजित दंगल में लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बनारस, गाजीपुरए गोरखपुर, हरौनी, हरियाणा, पंजाब से आए हुए लगभग 75 महिला ओर पुरुष पहलवानों ने दंगल में जोर आजमाइश की दंगल की। पुरुष वर्ग की आखिरी कुश्ती गोरखपुर के सर्वेश तिवारी व बनारस के जीतू के बीच हुई। इसमें सर्वेश तिवारी ने जीतू को हराकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में गोरखपुर की ही शालिनी ने फ तेहाबाद की ज्योति को हरा दिया। विजयी पहलवानों सर्वेश व शालिनी को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान राम बहादुर यादव, शकील कुरेशी, आफ ताब आलम, भगवान कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।