फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा, पैसेंजर ट्रेन रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, पैसेंजर ट्रेन रोकी
विज्ञापन

रायबरेली। रेलवे स्टेशन रायबरेली में सोमवार देर रात मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। यह मालगाड़ी सतना से सीमेंट लादकर रायबरेली आई थी। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय हुआ, उस समय महज प्रयाग-बरेली पैसेंजर का संचालन था। नतीजतन यह ट्रेन एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रखी गई। हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। रात में ही एडीआरएम समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर पड़ताल की। लखनऊ से आई एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन ने वैगन को ट्रैक से बाहर किया। वैग्न की मरम्मत (ओवर हालिंग) न होने की वजह से घटना होना बताया जा रहा है।
सतना से सीमेंट लादकर मालगाड़ी सोमवार देर रात करीब 12 बजे रायबरेली स्टेशन आ रही थी। चूंकि इस गाड़ी का संचालन रायबरेली से ही होता है। इसलिए इसको रायबरेली स्पेशल कहा जाता है। दरियापुर से होते हुए गाड़ी रायबरेली जंक्शन की तरफ आ रही थी। उसे स्टेशन के रेलवे लाइन नंबर छह पर खड़ा होना था। रायबरेली-इलाहाबाद रेल लाइन से उसे जैसे ही रेलवे लाइन नंबर छह की तरफ मोड़ा गया, वैसे ही ट्रेन का 18वें वैगन नंबर एससी 39711 के चार पहिये पटरी से उतर गए। गाड़ी में कुल 42 वैगन थे। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय रेलवे के अफसर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसी बीच प्रयाग-बरेली पैसेंजर को रवाना किया जाना था, लेकिन उसे एक घंटे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके बाद उसे इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सूचना पर एडीआरएम एसके सत्रह व यातायात निरीक्षक डीआर मीना समेत अन्य अधिकारी और लखनऊ से एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन मौके पर पहुंच गई। पहले वैगन को इंजन से काटकर अन्य वैगन को बाहर किया गया। इसके बाद एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन से पटरी से उतरे वैगन को बाहर किया गया। यह घटना रात करीब 12.30 बजे हुई और मालगाड़ी को फिर से ठीक करने में सुबह के तीन बज गए। इस घटना से अफरातफरी का माहौल रहा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ओवरहालिंग (मरम्मत) न होने से वैगन पटरी से उतरा था। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई : एडीआरएम
एडीआरएम एसके सत्रह ने बताया कि मालगाड़ी के एक वैगन के चार पहिये पटरी से उतरे थे। इस घटना की जांच कराई जा रही है। साथ ही रिपोर्ट भी स्टेशन के अधिकारियों से तलब की गई है। जिसकी भी इस घटना में लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वैगन की मरम्मत क्यों नहीं की गई। इसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें