निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए वंदे मातरम के नारे
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर फुरसतगंज और सलोन तहसील क्षेत्र में सोमवार को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सहकारी संघ फुरसतगंज में मुख्य अतिथि अमर पाल मौर्य ने कहा कि पीएम-सीएम विकास को लेकर बेहतर कार्य कर रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी दत्त दीक्षित की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान सभी भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर अमर सिंह, भागीरथी मौर्या, आशा पाल, सुरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
सलोन में बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने करहिया बाजार से यात्रा की शुरुआत की। जो गणेशगंज, सलोन कस्बा होते हुए मटका, पिछवारा से सूची, दरसवां, उमरी, बगहा, राजापुर होते हुए सलोन डाक बंगले में पहुंचकर समाप्त हुई।
कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर राजेंद्र चतुर्वेदी, अंजनी साहू, रामकुमार जायसवाल, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।