मुंबई जा रहे युवक को वेंडर ने पीट ट्रेन से नीचे फेंका, गिरफ्तार
रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मुंबई जा रहे युवक को वेंडर ने पहले पिटाई की और फिर उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इससे उसे चोटें आई। सूचना पर जीआरपी ने वेंडर को दबोच लिया। वेंडर मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पाकरगांव निवासी राधेश्याम दीक्षित ने जीआरपी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार को उसका बेटा अखिलेश कुमार, भतीजा शल्लू दीक्षित और बहू को मुंबई जाना था। सभी को रायबरेली से मुंबई जाने के लिए उद्योग नगरी ट्रेन पर बैठाने के लिए आया था।
शल्लू का रिजर्वेशन एस 10 में था। बहू और बेटे का एस 13 में था। इसी बीच गाड़ी चल पड़ी। अखिलेश ट्रेन पर नहीं बैठ पाया था। इस पर अखिलेश पर पेंट्रीकार चढ़ गया। इस पर पेंट्रीकार में एक वेंडर ने बेटे अखिलेश की पिटाई कर दी। साथ ही उसे नीचे फेंक दिया। जीआरपी थानेदार चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि अमित सिंह निवासी पंडी थाना उमरी जिला भिंड, मध्य प्रदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे दबोच लिया गया है।