फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा जमाए भूमाफिया पर होगी कार्रवाई-रणवेंद्र प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा जमाए भूमाफिया पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- कृषि राज्यमंत्री ने कहा, प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही, कानून व्यवस्था भी हुई ठीक
- जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
हरचंदपुर (रायबरेली)। सूबे के कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी ने कहा है कि अनाधिकृत रूप से जमीन पर कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में भूमाफिया बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होेंने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रही है। विकास की रफ्तार तेज हुई है। साथ ही कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। ये बातें उन्होंने गुरुवार को कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का उद्घाटन के दौरान कहीं।
उन्होेंने कहा कि किसानों की खुशहाली में ही हम सबकी खुशहाली है। इसलिए किसान हित के कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। सीधे तौर पर किसानों को लाभ देने की कोशिश की जा रही है। ऋण माफ किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर धान के बीज की व्यवस्था करा दी गई है। यदि कहीं पर कोई दिक्कत आ रही है तो किसान सीधे शिकायत कर सकते हैं। कृषि राज्यमंत्री ने कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक के नवीन परिसर में आने से ग्राहकों को लेन देन में सुविधा होगी। इस दौरान बैंक के चेयरमैन व पूर्व विधायक गजाधर सिंह आदि ने राज्यमंत्री को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, सुनील शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
कृषि राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य कराई जाए। जांच कराने पर किसानों को मृदा कार्ड जरूर दिए जाएं। मिट्टी की सेहत ठीक रहेगी तो फसल उत्पादन बेहतर होगा। उन्होेंने कहा कि धान का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी तरह की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इस मौके पर उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें