फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे सुकरू गांव में आग ने मचाई तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घर और सात झोपड़ियां जलकर राख
विज्ञापन

- आग लगने का कारण नहीं हो सका ज्ञात, दमकल कर्मियोें ने पहुंच बुझाई
अमर उजाला ब्यूरो
सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे सुकरू मजरे कोटिया अहतमाली भक्ताखेड़ा गांव में बुधवार रात आग लगने से चार घर और सात झोपड़ी जलकर राख हो गईं। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में किया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

पूरे सुकरू गांव निवासी चुन्नूलाल के घर रात में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक घर व झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेज देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल के जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में किया। अग्निकांड में चुन्नूलाल, गया प्रसाद, शिवराम, देशराज का घर पूरी तरह से जल गए। जबकि बाबूलाल, शिवपाल, सुखराम, देशराज, विजय बहादुर, राजेश कुमार, विजय कुमार की झोपड़ियां जल गई। आग लगने से तीन लाख से ज्यादा नुकसान होने की बात कही जा रही है। थानेदार अरुण सिंह का कहना है कि आग लगने की वजह के बारे में पता लगाया जा रहा है। अभी तक तहसील का कोई अधिकारी या फिर लेखपाल नुकसान का आंकलन करने गांव नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें