फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो घर छोड़कर भागा बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरदोई जिले का एक बालक महज इसलिए घर छोड़कर भाग गया, क्योंकि उसे उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांटा था।
विज्ञापन



मां की फटकार से ही गुस्सा हुआ बालक रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंच गया। राजकीय रेलवे पुलिस ने संदेह होने पर उसे पकड़ा और पूछताछ की तो माजरा समझ में आया।


हालांकि वह अपने घर का कोई मोबाइल नंबर नहीं दे सका तो हरदोई पुलिस से संपर्क कर परिवारीजनों तक संदेश पहुंचाया गया। मंगलवार को यहां पहुंचे परिवारीजनों को देखकर बालक गले लगकर रो पड़ा। परिवारवालों ने भी रेलवे पुलिस का आभार जताया।


जीआरपी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक बालक संदिग्ध अवस्था में मिला। उसके साथ कोई परिवारीजन भी नहीं था।
विज्ञापन



उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गौरव (14) बताया। वह काफी घबराया हुआ था। काफी समझाने के बाद फिर पूछताछ की गई तो वह महज अपने पिता नाम राजकुमार गुप्ता और घर का पता ग्राम मेवनी थाना सुरसा जिला हरदोई बता पाया। घरवालों का मोबाइल नंबर नहीं बता सका। बालक ने बताया कि उसे मां ने डांटा था, इसलिए घर छोड़कर भाग निकला और ट्रेन से यहां पहुंच गया।


एसओ ने बताया कि बालक के घर वालों तक पहुंचने के लिए हरदोई पुलिस की मदद ली गई, जहां से सुरसा थाने के एसओ के सीयूजी नंबर पर बात हुई तो उनकी मदद से परिवारीजनों से संपर्क किया जा सका। बालक के घर से पिता के साथ ही मां और चाचा भी यहां पहुंचा।
विज्ञापन



तीनों लोग जैसे ही यहां थाने पहुंचे, बालक ने उन्हें पहचान लिया और गले लगकर रो पड़ा। जीआरपी ने लिखापढ़ी करके बालक को उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही बालक को समझाया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर इस तरह घर छोड़कर नहीं भागते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें