फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, कहा- पार्टी जो चाहेगी वही करूंगी

Tue, 23 Apr 2019 12:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ने का संकेत दिया। रायबरेली में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह वाराणसी से लड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती एक कांग्रेसी कार्यकर्ता का हाल जानने के लिए आई थीं। दरअसल, कांग्रेस सम्मेलन में आ रहे एक नेता की गाड़ी पलट गई थी जिसके बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रियंका ने अस्पताल में भर्ती कई अन्य मरीजों का भी हालचाल लिया।

प्रियंका ने दिवंगत पूर्व शिक्षक विधायक देवी दयाल शास्त्री के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। कुछ दिनों पहले ही देवी दयाल शास्त्री का निधन हो गया था। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें