फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

713 रंगरूट बने सिपाही, लेंगे अपराधियों से मोर्चा

Fri, 01 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को पुलिस लाइन में हुए दीक्षांत परेड समारोह में परेड निकालते रिक्रूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइंस और पीएसी में गुरुवार सुबह दीक्षांत परेड समारोह हुआ। इसी के साथ 713 रंगरूट सिपाही बन गए, जो अब अपराधियों के साथ मोर्चा लेंगे। पुलिस और पीएसी के डीआईजी ने परेड की सलामी ली। अधिकारियों ने सिपाही बनने वालों से ईमानदारी के साथ नौकरी करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस की सुरक्षा की धुरी रहती है। प्रयास रहे कि खाकी पर कभी कोई धब्बा न लगने पाए। पुलिस लाइंस में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में 345 रंगरूट में से 320 ने पासिंग परेड में भाग लिया। नए रंगरूटों ने अपना कदम ताल दिखाया तो हर कोई उन्हें देखता ही रहा।

लखनऊ रेंज के डीआईजी आरकेएस राठौर ने परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सिपाही बनने के साथ आप सबकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। पुलिस की नौकरी में चुनौतियां रहती हैं, लेकिन इससे घबराना चाहिए। ईमानदारी के साथ नौकरी करें, समाज के लिए अच्छा कार्य करें।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी हरिनारायण सिंह, एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ पुलिस लाइंस अवधेश कुमार पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक राजवीर सिंह गौर मौजूद रहे। गोरा बाजार स्थित 25वीं वाहिनी पीएसी में दीक्षांत परेड समारोह हुआ। यहां पर पासिंग परेड में 393 रंगरूटों ने भाग लिया।

र्डीआईजी पीएसी प्रवीण कुमार ने परेड की सलामी ली। परेड में भाग लेने वाले रंगरूटों ने दमखम दिखाया। डीआईजी ने सभी से ईमानदारी के साथ नौकरी करने की बात कही। इस मौके पर सेनानायक संतोष कुमार सिंह, उप सेनानायक बृजेश कुमार गौतम, सहायक सेनानायक श्याम प्रकाश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें