फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 700 स्कूली वाहन पोर्टल पर अपलोड, अब तक 405 पास

Thu, 09 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संचालित स्कूलों के 405 वाहनों को परिवहन विभाग ने बच्चों को ढोने के लिए पास कर दिया है। अब तक 700 स्कूली वाहनों को यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल वाहन मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड कराया गया है। वाहनों के जांच की प्रक्रिया पूरी करके इन वाहनों को सारे कागजात पूर्ण होने के बाद स्कूलों में संचालित रखने के लिए हरी झंडी दी है। आगामी 15 अप्रैल तक सभी स्कूलों के वाहनों को पोर्टल पर अपलोड कराने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

शासन स्तर से यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल वाहन मैनेजमेंट पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। सभी स्कूलों के प्रबंधकों को वाहनों से संबंधित पूरा ब्योरा इसी पोर्टल पर अपलोड कराने के आदेश दिए गए हैं। एक भी ब्योरा अपलोड न कराने की दशा में वाहनों को अनफिट मानकर स्कूलों में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। जिले के स्कूलों में 1675 वाहन संचालित हैं। इसमें अब तक 700 वाहनों को पोर्टल पर अपलोड कराया गया है।
पोर्टल पर एक-एक वाहन का पंजीकरण, परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र के साथ वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और उनके चरित्र प्रमाणपत्र को भी अपलोड करना है। पोर्टल पर 700 वाहन अपलोड होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण करके 405 वाहनों को ओके कर दिया है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरविंद यादव ने बताया कि पोर्टल पर अपलोड होने वाले वाहनों का सत्यापन कराया जा रहा है। सभी अभिलेखों को चेक करने के बाद वाहनों को वेरीफाई किया जा रहा है। वेरीफाई होने वाले वाहनों को ही स्कूलों में संचालित होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें