रायबरेली। शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी पदों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। शाम तक शिक्षक एमएलसी पद के लिए 68.25 प्रतिशत और स्नातक एमएलसी पद के लिए 39.32 फीसदी मतदान हुआ। शिक्षक में सलोन में सबसे अधिक 73.27 प्रतिशत, जबकि स्नातक में महराजगंज में सबसे अधिक 47.59 फीसदी मतदान हुआ। शाम को मतदान संपन्न होने के बाद बैलेट बॉक्सों को लखनऊ भेज दिया गया। दिनभर मतदान के दौरान बूथों पर अफसरों की पैनी नजर रही। जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे।
मंगलवार सुबह आठ बजे से जिले के सभी 62 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही वोटरों में उत्साह देखने को नहीं मिला। शिक्षक एमएलसी पद के लिए तो बूथों पर अधिक वोटर नजर आए, लेकिन स्नातक एमएलसी पद के लिए वोटिंग को कम ही वोटर नजर आए। मतदान के दौरान डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार ने राही ब्लॉक, जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर व फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज सहित कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण करके मतदान की शुचिता पर नजर रखी। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष सहित अन्य अधिकारियों ने भी दिन भर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं कंट्रोल रूम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी चुनाव पर नजर रखे रहे।
शिक्षक एमएलसी के 3991 वोटरों में 2724 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करके 68.25 प्रतिशत मतदान किया। इसी तरह स्नातक एमएलसी पद के लिए 29333 वोटरों में मात्र 11770 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। स्नातक एमएलसी पद के लिए मात्र 39.32 प्रतिशत ही मतदान हुआ। शिक्षक एमएलसी के लिए सदर में 64.62 प्रतिशत, महराजगंज में 71.40 प्रतिशत, लालगंज में 68.65 प्रतिशत, डलमऊ में 72.82 प्रतिशत, ऊंचाहार में 67.63 प्रतिशत और सलोन में 73.27 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया।
स्नातक एमएलसी पद के लिए सदर में 33.58 प्रतिशत, महराजगंज में 47.59 प्रतिशत, लालगंज में 35.32 प्रतिशत, डलमऊ में 37.46 प्रतिशत, ऊंचाहार में 44.35 प्रतिशत और सलोन में 46.35 प्रतिशत मतदान हुआ। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शिक्षक में 546 मतदाताओं में 304, जबकि स्नातक में 545 वोटरों में 275 मतदाताओं ने वोड डाले। एसडीएम विनय मिश्रा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, शिक्षक व स्नातक एमएलसी पद के लिए शांतिपूर्वक चुनाव हुआ।
बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, शिक्षक में 301 में 192 और स्नातक एमएलसी के लिए 2550 वोटरों में 1100 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 80 वर्षीय शांति पांडेय ने व्हील चेयर पर केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, वोटरों ने चुनाव में बढ़चढ़कर भाग लिया। डलमऊ में 72.82 प्रतिशत और स्नातक में 37.46 प्रतिशत मतदान हुआ। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, स्नातक में 51.8 प्रतिशत व शिक्षक एमएलसी के लिए 79.8 प्रतिशत मतदान हुआ। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, स्नातक एमएलसी के चुनाव में 1549 में 726 मतदाताओं व शिक्षक 127 मतदाताओं में 93 मतदाताओं ने मतदान किया।
मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। शिक्षक एमएलसी में 68.25 और स्नातक में 39.32 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान संपन्न होने के बाद बैलेट बॉक्सों को सील करवाकर कड़ी सुरक्षा में लखनऊ कमिश्नरी भेजा गया है। मतों की गणना लखनऊ में होगी।- राम अभिलाष एडीएम (प्रशासन)
रायबरेली में मंगलवार को शिक्षक व स्नातक एमएलसी पद के लिए मतदान के लिए एफजी कॉलेज बूथ में औपचारिकत- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में मंगलवार को शिक्षक व स्नातक एमएलसी पद के लिए एफजी कॉलेज में मतदान के दौरान सुरक्षा की- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में मंगलवार को शिक्षक व स्नातक एमएलसी पद के लिए मतदान के बाद एफजी कॉलेज बूथ के बाहर उंगल?- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में मंगलवार को शिक्षक व स्नातक एमएलसी पद के लिए एफजी कॉलेज बूथ पर मतदान करने के बाद बाहर ?- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में मंगलवार को शिक्षक व स्नातक एमएलसी पद के लिए परशदेपुर में मतदान से पहले वोटर की स्क्र- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली में मंगलवार को शिक्षक व स्नातक एमएलसी पद के लिए एफजी कॉलेज में मतदान से पहले वोटर की स्क?- फोटो : RAIBARAILY