फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गोवंश की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Dec 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। पूरे खटाना मजरे टेकारी सहन गांव में गोवंश की हत्या कर दी गई। घटना पर लोगों ने आक्रोश जताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गांव के बाहर झाडि़यों में शनिवार सुबह कुछ लोग कुल्हाड़ी व चाकू से बछड़े की हत्या कर रहे थे। गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। साथ ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और बछड़े की हत्या पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संरक्षित गोवंशों की हत्या करके उनके मांस की तस्करी की जाती है। तस्करों का गिरोह इस कार्य में सक्रिय है।

पुलिस ने पहुंचकर मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि थाने पर तैनात उपनिरीक्षक मान सिंह की तहरीर पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। रविवार को बबुहर गांव निवासी फौजदार, टेकारी दांदू निवासी मोहर्रम अली, डीह निवासी अख्तार अहमद, हैदर अली व अजमत अली को जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों मुकुरु व दादुर की तलाश की जा रही है। आरोपियों में हत्या में प्रयुक्त औजार व 45 किलो मांस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें