फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 8.5 करोड़ से संवरेंगी शहर की 62 सड़कें

Mon, 07 Sep 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कस्बे में बदहाल सड़क। 
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश बाद शहर की करीब 62 खस्ताहाल सड़कों की सूरत बदलेगी। इस पर 8.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शनिवार को खस्ताहाल सड़कों में ईंटें डलवाई गईं। इससे नागरिकों को आने-जाने में कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बारिश के बाद शहर की सड़कें बदहाल हैं। गड्ढे इतने हैं कि उन पर चलना जोखिम भरा है। इसको लेकर नागरिक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद रायबरेली की तरफ से 62 खस्ताहाल सड़कों को चिह्नित किया है, जिनका निर्माण व नवीनीकरण कार्य कराया जाना है।

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 14 प्रमुख सड़कों का डामरीकरण होगा। इसके लिए 4.25 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें मनिका रोड, नेहरू रोड, आईटीआई रोड, वन स्टाप सेंटर को जाने वाली सड़कें शामिल हैं। दूसरे चरण में शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों की करीब 38 सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इन पर भी करीब 4.25 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। जरूरत के अनुसार इन सड़कों पर इंटरलाकिंग, सीसी रोड और खड़ंजा निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि बारिश बाद 62 सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा। ज्यादातर सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। शेष के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है।

मौजूदा समय में नागरिकों की सुविधानुसार खस्ताहाल सड़कों पर ईंटों की भराई का कार्य कराया जा रहा है। जिला अस्पताल चौराहा, गल्ला मंडी समेत अन्य सड़कों पर ईंटों की भराई करा जा चुकी है। इससे आने-जाने में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें