फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने सिग्नल बदलने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-वाराणसी वाया रायबरेली रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए बदले जा रहे पुराने सिग्नल सिस्टम की वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन



तीन जोड़ी महत्वपूर्ण गाड़ियों के साथ ही आठ जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद्द हैं। कई महत्वपूर्ण गाड़ियां रूट डायवर्ट कर चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है या फिर बस का सहारा लेना पड़ रहा है।


हालांकि दैनिक यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, गंगा गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन इन गाड़ियों का भी समय से संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



युद्ध स्तर पर रायबरेली यार्ड में चल रहे सिग्नल बदलने के काम के कारण रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की टीम डटी हुई है।


वहीं उत्तर रेलवे के मंडलीय अधिकारियों का भी जमावड़ा लगा हुआ है। लखनऊ और नई दिल्ली के कई वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण के लिए यहां पहुंच रहे हैं।


इसी कड़ी में शनिवार को आरवीएनएल नई दिल्ली के प्रमुख परियोजना अधिकारी डीसी पांडेय यहां पहुंचे। उन्होंने रायबरेली यार्ड में चल रहे कामकाज को देखा और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समय से सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर आरवीएनएल लखनऊ के परियोजना अधिकारी संजीव सहगल, महाप्रबंधक सिग्नल एवं दूरसंचार आरएन सिंह ने भी सिग्नल बदलने के कार्य की प्रगति देखी और तकनीकी खामियों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए, ताकि मुख्य संरक्षा आयुक्त की निगरानी में होने वाले ट्रायल में कोई गड़बड़ी सामने न आने पाए। इस अवसर पर आरवीएनएल के प्रबंधक केके वर्मा, जगन्नाथ मिश्रा, हीरालाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।


अपने सामने कराई विद्युत उपकेंद्र की रिले टेस्टिंग
हरचंदपुर (रायबरेली)। आरवीएनएल के प्रमुख परियोजना अधिकारी डीसी पांडेय ने हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर बनाए गए 132/25 केवी विद्युत सब स्टेशन का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन



उन्होंने उपकरणों की रिले टेस्टिंग को चेक कराया। निरीक्षण के दौरान सभी उपकरण मानक के अनुरूप पाए गए। अब तो बस रायबरेली यार्ड में काम पूरा होते ही विद्युतीकृत लाइन में करंट दौड़ाना बाकी है। करंट दौड़ते ही इलेक्ट्रिक इंजन के साथ गाड़ियां भी फर्राटा भरने लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें