फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के पति समेत तीन ने लूटी किशोरी की अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के पति समेत तीन पर गैंगरेप का केस
विज्ञापन

रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के पति समेत तीन लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। खास बात ये है कि ब्लॉक प्रमुख का पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सपा नेता का बेटा है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली 17 किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि अजय कुमार यादव से प्रेम-प्रसंग था। उसने जब युवक से शादी करने को लेकर दबाव बनाया तो बहाने बनाने लगा। आरोप कि 6 अगस्त को अजय ने रायबरेली के मंशा देवी मंदिर में शादी करने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर उसे बैठा लिया। इसके बाद उसे लेकर सलोन ब्लॉक प्रमुख के पति संतोष यादव के भट्टे पर लेकर पहुंचा। यहां पर वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पति संतोष कुमार, तीरथलाल और उसके प्रेमी अजय ने उसके साथ रेप किया। उसने जब विरोध जताया तो असलहा दिखा जान से मार देने की धमकी दी। सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख के पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सलोन एवं सपा नेता रामसजीवन यादव का कहना है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उनके पुत्र संतोष को फंसाया गया। वहीं ब्लॉक प्रमुख सलोन निर्मला देवी का कहना है कि मेरे पति बेगुनाह हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के अविश्वास प्रस्ताव में हार से खीझे विरोधियों ने साजिश के तहत मेरे पति संतोष कुमार के नाम को गैंगरेप की घटना में घसीटा है। न्याय के लिए लड़ाई लडू़ंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें