सांप के डसने से छात्र की जान गई
परशदेपुर (रायबरेली)। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में एक छात्र को सर्प ने डस लिया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
महेशपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव (14) ज्ञानभारती इंटर कॉलेज परशदेपुर में कक्षा नौ का छात्र था। गुरुवार को छुटटी के बाद वह घर जा रहा था। गांव के बाहर मंदिर के पास उसकी दुकान है और वह अपनी दुकान में चाय बनाने लगा। वहां बैठे सर्प ने उसे डस लिया। परिवारीजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां पर छात्र ने इलाज के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र श्रीवास्तव, शिक्षक रामशब्द त्रिपाठी, राम मनोहर सिंह शोक संवेदना व्यक्त करने छात्र के घर पहुंचे और दुख जताया।