फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फाल्ट से रातभर अंधेरे में रहे 60 गांव

Mon, 07 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए मौरावां-उन्नाव लाइन में शनिवार शाम करीब 7:15 बजे तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से करीब 60 गांव रातभर अंधेरे में रहे। गर्मी व उमस के कारण लोगों को रातभर नींद नहीं आई। रविवार सुबह आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन दो घंटे के बाद तीन घंटे की रोस्टिंग के कारण आपूर्ति रोक दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीण राजेश कुमार, सर्वेश कुमार, रामखेलावन, जगदेव यादव, सोनू सिंह व शानू पटेल का कहना है कि 60 गांवाें की लगभग एक लाख आबादी को इस उपकेंद्र से बिजली सप्लाई की जाती है। शनिवार शाम सवा सात बजे 33 केवी मौरावां-उन्नाव लाइन में फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई। संविदाकर्मियों ने खीरों से मौरावां के बीच करीब 30 किमी तक लाइन की पेट्रोलिंग की और रात 10 बजे फाल्ट को ठीक किया।

आपूर्ति शुरू हाेने के पांच मिनट बाद जंफर में खराबी आ गई। बारिश होने के कारण पूरी रात आपूर्ति बंद रही। सुबह 6:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। करीब दो घंटे चलने के बाद तीन घंटे की रोस्टिंग हो गई। रोस्टिंग के बाद दोपहर आपूर्ति बहाल हुई तभी 2:30 बजे 33 लाइन में फाल्ट आ गई। अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि 33 केवी लाइन में लगातार फाल्ट आने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। लाइन को ठीक कराकर शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन




इन गांवों की गुल रही बत्ती
विद्युत उपकेंद्र खीरों के देवगांव, खीरों, निहस्था, सतांव, अजीतपुर, पाहो व विश्वबैंक सहित आठ फीडरों से पाहो, भीतरगांव, तिवारिन खेड़ा, खजुहा, अजीतपुर, नवगवां, अजीतपुर, नुनैरा, टिकवामऊ, सेनी, रायपुर, सेवनपुर, दूलापुर, खांडेपुर, गुमानखेड़ा, सुरजीपुर, निहस्था, हरीपुर, उदवतपुर, कालूपुर, मझिगवां, बरौंडी, हिमांचल खेड़ा, खानपुर, ख़ुश्टी, कुसंडी, ठाकुरपुर, बसावन खेड़ा, चक फेरशाह, रमुवांपुर व केतनापुर सहित लगभग 60 गांव में बिजली न आने से लोगों को समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें