फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सलोन में 52.96 फीसदी मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

Wed, 14 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 52.96 फीसदी मतदान हुआ। वोटरों में उत्साह दिखा और युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। कुल 12,628 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के 12 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। अब 15 नवंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए पांच मतदान स्थलों पर 29 बूथ बनाए गए थे। सुबह सात बजे से ही मतदाता केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जांच के बाद ही मतदाताओं को केंद्रों में प्रवेश दिया गया और मोबाइल बाहर रखवाए गए। डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी ने बूथों का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। डीएम ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न हुआ और कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। देर शाम सभी मतपेटियां सर्वोदय इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं।
विकास व स्वच्छता के लिए किया मतदान
फोटो संख्या-9, 13, 18, 19, 20, 38 से 40 तक।
सलोन। उपचुनाव में बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। कोई लाठी के सहारे तो कोई परिजनों की मदद से मतदान केंद्र पहुंचा। अता नगर बूथ पर वोट डालकर निकलीं प्रेम कुमारी और संजू मौर्या ने बताया कि उन्होंने उस प्रत्याशी को वोट दिया है, जो कस्बे का बेहतर विकास कर सके और गंदगी की समस्या दूर कर सलोन को स्वच्छता में अव्वल बनाए। 70 वर्षीय दिनेश मौर्य और संतराम लाठी लेकर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वोट हमारा असली हथियार है, इसलिए सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। दिव्यांग वीरेंद्र ने सर्वोदय इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर मतदान किया।
विज्ञापन

महिला वोटरों ने पुरुषों को पछाड़ा
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। कुल 12,628 वोटरों में 6,439 महिलाएं और 6,189 पुरुष शामिल रहे। सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की कतारें लगी रहीं। मुस्लिम मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायतें विनायक शुक्ला ने बताया कि कुल 52.96 फीसदी मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के दावेदार मो. आलम, अमरनाथ, मो. इरफान, उग्रसेन, कंचन, तनवीर अहमद, परमेश कुमार, बाबूलाल, राघवेंद्र कुमार, शिवकांती, मो. सरफराज और सुनील कुमार की किस्मत का फैसला 15 नवंबर को मतगणना के बाद होगा।
विज्ञापन

समय के साथ बढ़ा मतदान का प्रतिशत
9:00 बजे तक 9.03
11:00 बजे तक 20.82
01:00 बजे तक 32.62
3:00 बजे तक 42.4
5:00 बजे तक 52.96
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें