फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सोनिय गांधी के संसदीय क्षेत्र में उनकी बेटी पर निशाना 22-08-38

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में कई जगहों पर सांसद सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा के लापता होने के पोस्टर लगा दिए गए हैं। इन पोस्टरों में प्रियंका को इमोशनल ब्लैकमेलर बताया गया है।
विज्ञापन



पोस्टर चस्पा किए जाने के बाद से जिले की राजनीति गरमा गई है। पोस्टर के जरिए अभी हाल ही में जिले में हरचंदपुर रेल हादसा, ऊंचाहार दुर्घटना में न आने पर नाराजगी जाहिर की गई है।


शहर के त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में गांधी आश्रम समेत कई जगहों पोस्टर चस्पा किए गए हैं। पोस्टर में अंखियां थक गईं, पथ निहार, आजा रे परदेशी बस एक बार..., मैडम प्रियंका वाड्रा लापता, इमोनेशनल ब्लैकमेलर लिखा है।
विज्ञापन



पोस्टर में हरचंदपुर रेल हादसे की चीत्कार, ऊंचाहार में दुर्घटना में हाहाकार, रालपुर में डूबी मासूमों की जीवनधार, कहीं नहीं दिखी रायबरेली की कथित रिश्तेदार लिखा हुआ है।


इसके अलावा पोस्टर में प्रियंका गांधी के ना आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा में तो नहीं दिखाई दी। अब क्या ईद में दिखेंगे मैडम वाड्रा।


गंदी हरकत करने वालों को दिया जाएगा जवाब-जिलाध्यक्ष
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि प्रियंका वॉड्रा के लापता पोस्टर चस्पा किए जाने की जानकारी हुई है, लेकिन पोस्टर में क्या लिखा गया है, इसकी जानकारी नहीं है। ऐसी गंदी हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिकायत मिली तो कार्रवाई : एएसपी
प्रियंका वॉड्रा के पोस्टर लगाए जाने की जानकारी नहीं है। यदि कोई मामले की शिकायत करता है तो जांच कराकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
शशिशेखर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें