फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में 50 हजार आबादी

Thu, 24 Sep 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज पावर हाउस में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार को फुंक गया। इससे लालगंज क्षेत्र के 50 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बड़ी संख्या में गांवों में रात में अंधेरा रहेगा।
विज्ञापन


जेई ने ट्रांसफार्मर ठीक होने तक पांच घंटे रोज बिजली आपूर्ति बहाल रखने का दावा किया है। पावर हाउस में दो 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगे हैं। जिनसे पूरे लालगंज परिक्षेत्र की बिजली आपूर्ति होती है।

 विभाग के कर्मचारियों की माने तो यह दोनों ट्रांसफार्मर भी ओवर लोड हैं। इनसे बारी-बारी से पूरे परिक्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। पता चला है कि पावर हाउस के भीतर लगे पैनल खराब हो गए हैं।
विज्ञापन


यदि यह ठीक होते तो ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी को रोका जा सकता था। ऐहार गांव निवासी उपभोक्ता राजकिशोर सिंह बघेल, अशोक त्रिवेदी, पुत्तीलाल यादव, श्रीकृष्ण कुशवाहा आदि ने शीघ्र ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें