शासन की मंशानुरूप जिला पूर्ति विभाग ने सभी पूर्ति निरीक्षकों को अतिरिक्त अनाज उठान कराने के निर्देश भी दे दिए हैं। जिले में कुल छह लाख 85 हजार 739 राशनकार्ड धारक हैं।
शासन की ओर से इस बार एपीएल कार्डधारकों को गेहूं और अतिनिर्धन परिवारों को गेहूं व चावल का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। एपीएल कार्डधारकों को 12 किग्रा प्रति कार्ड गेहूं का वितरण किया जाना है।
आवंटन का लाभ प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार किया जाना है। वहीं अतिनिर्धन परिवारों को गेहूं के साथ चावल भी आवंटन किया गया है। इसमें गेहूं आठ किग्रा और चावल 10 किग्रा प्रति कार्डधारक वितरण होना है।
इसकी नगर निकाय और ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित कर विभाग की ओर से सूची भी सभी तहसीलों को भेजी जा चुकी है। शासन की मंशा है कि एपीएल कार्डधारकों के साथ ही तंगहाली से जूझ रहे परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाया जाए।
इसमें किसी भी तरह की अनियमितता न हो। विभाग भी लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इसमें किसी तरह का कोई घालमेल न हो इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
जिले में एपीएल और अति निर्धन पात्र कार्डधारकों की संख्या और आवंटन
एपीएल कार्ड धारक 4,19,842
अतिरिक्त गेहूं आवंटन 8660.45 क्विंटल
अतिनिर्धन पात्र कार्डधारक 1,31,447
अतिरिक्त गेहूं आवंटन 4327.01 क्विंटल
अतिरिक्त चावल आवंटन 6496.46 क्विंटल
जिला पूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार ने बताया कि नगर निकाय और ब्लॉकों का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को सूची भेज दी गई है।
पूर्ति निरीक्षकों को कोटेदारों से उठान निर्धारित समय पर कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्डधारकों को प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर वितरण होना है।