फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूलों में होगी संविदा के 48 पदों पर भर्ती

Thu, 09 Jul 2015 12:15 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में खाली पदों पर संविदा भर्ती की कवायद तेज हो गई है। पहले चरण में 48 पदों के लिए भर्ती होगी। आगामी 20 से 24 जुलाई के बीच डायट में इंटरव्यू करके खाली पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन



गरीबों की बेटियों को आवासीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए जिले में 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में शिक्षकों की बेहद कमी है। ऐसे में छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो गई है।

 नया शिक्षासत्र शुरू होने के बाद भी शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई। हालांकि आवेदन छह महीने पहले ही लिए गए थे, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरा नहीं की गई है।
विज्ञापन


बीती सात जुलाई के अंक में इस संबंध में ‘अमर उजाला’ ने समाचार प्रकाशित किया था जिसके बाद भर्ती की प्रक्रिया तेज हो गई।

वार्डन के तीन, पूर्ण कालिक शिक्षिका के 20, अंशकालिक शिक्षिका के 13, लेखाकार के दो, सहायक रसोइया के तीन, चपरासी के चार और चौकीदार के तीन पदों की भर्ती के लिए इंटरव्यू की तारीख तय कर दी गई है।

 बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि 20 से 24 जुलाई के बीच डायट में इंटरव्यू कराकर भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा। शेष बचे पदों के लिए भी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें