फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कुत्तों ने हमला कर 47 लोगों को किया घायल

Tue, 24 Mar 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में आवारा कुत्ताें का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में 47 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने जिला अस्पताल में चिकित्सीय सलाह लेने के बाद इंजेक्शन कक्ष में पहुंचकर एआरवी (एंटी रेबीज वेनम) लगवाई। बीते 24 घंटे में नए व पुराने मरीजों को मिलाकर 211 लोगों को एआरवी लगाई गई।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा की ओपीडी में राज कुमारी (60), राकेश कुमार (36), संजीव कुमार (54), जमील अहमद (42), चंद्रिका प्रसाद (70), हिमांशु (5), रोहित (6), सावित्री (52), रंजना (23), साकेत (53), आयुष (18) सहित 47 से अधिक मरीज एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे। नए व पुराने मरीजों को मिलाकर 211 लोगों को एआरवी लगाई गई।

चिकित्सक ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को रेबीज संक्रमित किसी जानवर ने काट लिया हो तो उसे 72 घंटे के भीतर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। कुत्ता काटने वाले स्थान को कम से कम 10 से 15 मिनट तक साबुन या डिटॉल से अच्छे से धोकर साफ करना चाहिए। साथ ही वैक्सीन भी लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें