फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तेज रफ्तार एसयूवी पुल से गिरी, तीन लोग घायल

Tue, 24 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र के बसहा पुल पर अनियंत्रित होकर नीचे गिरा वाहन।
विज्ञापन
खीरों। कानपुर से लौट रहे कार सवारों की तेज रफ्तार एसयूवी सोमवार सुबह बसहा नाला पुल के पास अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी खीरों भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान युवराज खान (40), आरिफ खान (33) और मनोज पाल (37) निवासी पश्चिमगांव, बछरावां के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों सोमवार भोर में कानपुर से लौट रहे थे। खीरों कस्बे से करीब 500 मीटर आगे बसहा नाला पुल के पास उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। वाहन मनोज पाल चला रहे थे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सभी घायलों को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। दोपहर करीब एक बजे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को पुल के नीचे खाई से बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें