फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4,676 बच्चों ने दी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 09 Jan 2016 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को 11 केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। परीक्षा में 1089 बच्चे शामिल नहीं हुए। 5765 बच्चों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 4676 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। शनिवार की सुबह से 11 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। बीएसए/डीआईओएस रामसागर पति त्रिपाठी ने सलोन स्थित जीआईसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का जायजा लिया।

शहर स्थित जीआईसी में परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। राजा चंद्रचूर्ण सिंह इंटर कॉलेज महराजगंज में क्षेत्र के 425 बच्चों में 94 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


अमावां क्षेत्र के 221 बच्चों में 20 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी। नवोदय के असिस्टेंट कमिश्नर एसके मुंद, एसडीएम मोतीलाल यादव, प्रधानाचार्य विनय सिंह आदि ने परीक्षा का जायजा लिया।

अमेठी जिले की तिलाई स्थित राजा विश्वनाथ सिंह इंटर कॉलेज में 475 बच्चों को शामिल होना था, लेकिन 118 बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

तहसीलदार राज नारायण त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार आदि ने परीक्षा का जायजा लिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज बछरावां में शिवगढ़ और बछरावां ब्लॉक के 389 छात्र-छात्राओं ने नवोदय की प्रवेश परीक्षा दी।

प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। महराजगंज एसडीएम मोतीलाल यादव, नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी विमलेश गौतम परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें